काश्मीर के एक तिहाई पर रह गया प्रभाव नही॥
गोवा के अत्याचारों का लगता इनके घाव नही।
और चीन से लड़ने का अब भी बना स्वाभाव नही॥
जड़ी लगते हैं नेहरू जी बस ऊँचे व्याख्यान की।
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥
रजाकार कासिम रिज़वी के दक्षिण में ललकार रहे।
लीग जगी कोने कोने से नेहरू जी पुचकार रहे॥
के पिठ्ठू स्टैलिन लेलिन की और निहार रहे।
देश द्रोह के पुतले बनकर अपने शास्त्र सुधर रहे॥
आज अहिंसा ने कायरता की झांकी निर्माण की।
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥