Showing posts with label बर्बादी. Show all posts
Showing posts with label बर्बादी. Show all posts

Sunday, March 8, 2009

बरबादी हिन्दुस्थान की

बरबादी हिन्दुस्थान की (क्रमशः भाग -५)
उत्तर से है चीन का हमला झूम रहा है लाल निशान।
देश
के अंदर पनप रहा है कम्युनिस्टों का रोग महान॥
सीमा
पर संहार कर रहा पूरब पछिम पाकिस्तान।
और
इसाई खुले खजाने लुट रहे है हिन्दुस्थान॥
प्रतियाँ फाड़ी गयीं मनुस्मृति गीता और पुराण की।
कांग्रेस
ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥

कभी कोरिया में लड़ने को हुआ चीन का चाव नहीं।
द्वीप
फारमोसा पर इनका पल भर पड़ाव नहीं॥
मुठ्ठी
भर जापान के आगे जम कर किया जमाव नहीं।
किंतु
मित्र भारत पर इनका रोके रुकता ताज नहीं॥
बुद्ध देश पर फौजें छाई देखो लाल निशान की।
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥


बरबादी हिन्दुस्थान की (क्रमशः भाग -4)

पाकिस्तान बना छाती पर चला एक भी दांव नहीं।
काश्मीर के एक तिहाई पर रह गया प्रभाव नही॥
गोवा
के अत्याचारों का लगता इनके घाव नही।
और
चीन से लड़ने का अब भी बना स्वाभाव नही॥
जड़ी लगते हैं नेहरू जी बस ऊँचे व्याख्यान की।
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥

रजाकार कासिम रिज़वी के दक्षिण में ललकार रहे।
लीग
जगी कोने कोने से नेहरू जी पुचकार रहे॥
के पिठ्ठू स्टैलिन लेलिन की और निहार रहे।
देश
द्रोह के पुतले बनकर अपने शास्त्र सुधर रहे॥
आज अहिंसा ने कायरता की झांकी निर्माण की।
कांग्रेस
ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥

बरबादी हिन्दुस्थान की (क्रमशः भाग -3)

हेलेन मधुबाला के दिन दिन गंदे गायन होते है।
नेताओं के द्वारा इनके नित उदघाटन होते है॥
भद्दे नाचों से चौराहों पर विज्ञापन होते है।
नर नारी कामुकता में दिन रत लगाते गोते है॥
भ्रष्ट बना दी शिक्षा देखो ऋषियों के संतान की।
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥

बढतीआबादी पर कहतीं श्री सुचेता कृपलानी।
माताओं को बाँझ निपूती करने की मन में ठानी॥
गर्भ निरोधक केन्द्रों पर क्या लिखे लेखनी सकुचानी।
इक्कीस लाख नपुंसक नर करना कहती श्रम मंत्राणी॥
कुल कुलंकिनी बन जाएँगी बालाये खानदान की।
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥