नेताओं के द्वारा इनके नित उदघाटन होते है॥
भद्दे नाचों से चौराहों पर विज्ञापन होते है।
नर नारी कामुकता में दिन रत लगाते गोते है॥
भ्रष्ट बना दी शिक्षा देखो ऋषियों के संतान की।
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥
बढतीआबादी पर कहतीं श्री सुचेता कृपलानी।
माताओं को बाँझ निपूती करने की मन में ठानी॥
गर्भ निरोधक केन्द्रों पर क्या लिखे लेखनी सकुचानी।
इक्कीस लाख नपुंसक नर करना कहती श्रम मंत्राणी॥
कुल कुलंकिनी बन जाएँगी बालाये खानदान की।
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥
No comments:
Post a Comment