Wednesday, January 28, 2009

कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिंदुस्तान की

ये कविता कविवर श्री छैल बिहारी बाजपेयी जी को श्रन्धांजलि है जिन्होंने अपनी एक ऐतिहासिक रचना की रचनाकी और अपने स्वतंत्र कवि होने का परिचय दिया। अपनी रचनाओं के लिए उन्होंने बहुत कस्ट सहे किंतु अपनीरचना करना नही छोड़ा...
उनकी एक रचना है
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की जिसकी रचना के लिए उनको सरकार का कोपभाजक भी बनना पड़ा.... जब मुझे उस कवि का बारे में ज्ञात हुआ तब मेरे मन में विचार आया की उस कविता अंशोंसे आप सभी को भी अवगत करवाऊ। रोज़ आपको इस कविता का एक अंश आपको पढ़ने के लिए मिलेगा।

प्रारम्भ भाग-1


बरबादी हिन्दुस्थान की
कांग्रेस ने कर डाली बरबादी हिन्दुस्थान की।
जिसके लिए हजारों लाखों ने जाने कुर्बान की॥
राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद।
फांसी का तख्तों पर झूले नाश कर दिए घर आबाद॥
लाखों हुई सुहागिन विधवा चूड़ी फूटी बेतादाद।
हिन्दुस्थान की आज़ादी में लाखों लोग हुए बरबाद॥
उसी देश ने करदी देखो रचना पाकिस्थान की।
कांग्रेस ने कर डाली बर्बादी हिन्दुस्थान की॥
जहाँ मनसुखा ग्वाल बल मिल मक्खन दही लुटाते थे।
और कन्हैया बन चरवाहे गएँ नित्य चराते थे॥
रोम रोम में रमें देवता गीता में बतलाते थे ।
और आरती भी उतार कर गौ पूजा करवाते थे॥
उसी देश में गएँ कटती श्री कृष्ण भगवान की।
कांग्रेस ने कर डाली बरबादी हिन्दुस्थान की॥
नयन विहीन बिलोक पति को भारत की सुकुमारी ने।
आंखों पर पट्टी बंधवाई जीवन भर अवतारी ने॥
नहीं निहारा किसी पुरूष को एक बार भी नारी ने।
सीता और सावित्री का आदर्श रखा गांधारी ने॥
हिंदू कोड ने दुर्गति कर दी नारी के सम्मान की।
कांग्रेस ने कर डाली बरबादी हिन्दुस्थान की॥


क्रमशः ...

Friday, September 19, 2008


बॉस गुस्से में : तुमने कभी उल्लू देखा है?
एक्जीक्यूटिव (सिर झुकाते हुए): नहीं सर
बॉस: नीचे क्या देखते हो ? मेरी तरफ़ देखो...
जिंदगी ऐसी हो जो जीने को मजबूर करे;
राहें ऐसी हो जो चलने को मजबूर करे;
की खुशबू कभी कम न हो;
ऐसी हो जो मिलने को मजबूर करे.

Tuesday, September 9, 2008

दिल से खेलना हमे आता नहीं, इसलिये इश्क की बाजी हम हार गए



दिल से खेलना हमे आता नहीं
इसलिये इश्क की बाजी हम हार गए
शायद मेरी जिन्दगी से बहुत प्यार था उन्हें
इसलिये मुझे जिंदा ही मार गए

मना लूँगा आपको, रुठकर तो देखो,
जोड़ लूँगा आपको, टूटकर तो देखो।
नादाँ हूँ पर इतना भी नहीं ,
थाम लूँगा आपको, छूट कर तो देखो।

लोग मोहब्बत को खुदा का नाम देते है,
कोई करता है तो इल्जाम देते है।
कहते है पत्थर दिल रोया नही करते,
और पत्थर के रोने को झरने का नाम देते है।

आँसू मैं ना ढूँदना हूमें,
दिल मैं हम बस जाएँगे,
तमन्ना हो अगर मिलने की,
तो बंद आँखों मैं नज़र आएँगे.
लम्हा लम्हा वक़्त गुज़ेर जाएँगा,
चँद लम्हो मैं दामन छूट जाएगा,
आज वक़्त है दो बातें कर लो हमसे,
कल क्या पता कौन आपके ज़िंदगी मैं आ जाएगा.

पास आकर सभी दूर चले जाते हैं,
हम अकेले थे अकेले ही रेह जाते हैं,
दिल का दर्द किससे दिखाए,
मरहम लगाने वाले ही ज़ख़्म दे जाते हैं,
वक़्त तो हूमें भुला चुका है,
मुक़द्दर भी ना भुला दे,
दोस्ती दिल से हम इसीलिए नहीं करते,
क्यू के डरते हैं,कोई फिर से ना रुला दे,

Saturday, August 2, 2008

भारत की सरकार निराली

भारत की सरकार निराली,
कहीं नहीं ऐसी पाओगे...
कहती 'कम होगी महंगाई'
हर बरस बढती पाओगे....
दो के छः और छः के बारह,
दाम सदा ही ऊपर जाता,
सब्ज़ी, चावल हो या आटा
दूर से हमको मुंह है चिढ़ाता।
अब खाली बैठे न हमसे,
चीनी यूँ फांकी जाती है...
एक चाय की कीमत भी तो,
पाँच रूपये आंकी जाती है।
गरीब बेचारा क्या खायेगा...
ख़ुद को भी जो बेच आएगा...
एक जून की रोटी भी तो,
बच्चो को नहीं दे पायेगा।
फल मिष्ठान्न तो बन गए सपना,
भोजन मिल जाए क्या कम है...
खीर पूरी का गया ज़माना,
सूखी रोटी, आँखें नम हैं.......