भारत की सरकार निराली,
कहीं नहीं ऐसी पाओगे...
कहती 'कम होगी महंगाई'
हर बरस बढती पाओगे....
दो के छः और छः के बारह,
दाम सदा ही ऊपर जाता,
सब्ज़ी, चावल हो या आटा
दूर से हमको मुंह है चिढ़ाता।
अब खाली बैठे न हमसे,
चीनी यूँ फांकी जाती है...
एक चाय की कीमत भी तो,
पाँच रूपये आंकी जाती है।
गरीब बेचारा क्या खायेगा...
ख़ुद को भी जो बेच आएगा...
एक जून की रोटी भी तो,
बच्चो को नहीं दे पायेगा।
फल मिष्ठान्न तो बन गए सपना,
भोजन मिल जाए क्या कम है...
खीर पूरी का गया ज़माना,
सूखी रोटी, आँखें नम हैं.......
Saturday, August 2, 2008
Friday, August 1, 2008

ये कैसी मज़बूरी
वो तो मजबूरियों में लिपटी हैं
अपनी शिद्दत भरे ख्यालों में
अपने अंदर छुपी एक औरत में
वो हमेशा ही डरती रहती हैं
ना तो जीती हैं न तो मरती हैं
लड़कियां बेवफा नहीं होती
पर हमेशा ही डरती रहती हैं
अपने रीति और रिवांजों से
आने वाले नए अज़बों से
बागों में खिले गुलाबों से
प्यार करती हैं और छुपाती हैं
लड़कियां बेवफा नहीं होती
क्योंकि की की मजबूरियों में लिपटी हैं
और हर लम्हा डरती रहती हैं
अपने प्यार से अपने साये से
अपने रिश्तों से दिल की dhadkan से
अपनी ख़वाहिश से अपनी कुशियों से
क्यों की लड़कियां बेवफा नहीं होती !!!
Friday, July 25, 2008
जब कोई ख्याल दिल से टकराता है ॥
दिल ना चाह कर भी, खामोश रह जाता है ॥
कोई सब कुछ कहकर, प्यार जताता है॥
कोई कुछ ना कहकर भी, सब बोल जाता है ॥
"तन्हाइयो में मुस्कुराना इश्क है,
एक बात को सब से छुपाना इश्क है,
यु तो नींद नही आती हमे रत भर,
मगर सोते सोते जागना और जागते जागते सोना इश्क है।"
आपके इन्तेज़ार मैं पलकें बिछाए बैठे हैं ।
न जाने कब आओगे तुम, पर आओगे ये उम्मीद लगाये बैठे हैं ,
जब भी तुम आओगे दिल पर दस्तक ज़रूर होगी हमारे
बस इसी के इन्तेज़ार में धड़कने थामे बैठे हैं
न जाने कब आओगे तुम, पर आओगे ये उम्मीद लगाये बैठे हैं ,
जब भी तुम आओगे दिल पर दस्तक ज़रूर होगी हमारे
बस इसी के इन्तेज़ार में धड़कने थामे बैठे हैं
ये आरजू थी की ऐसा भी कुछ हुआ होता,
मेरी कमी ने तुझे भी रुला दिया होता,
मैं लौट आता तेरे पास एक लम्हे में ,
तेरे लबों ने मेरा नाम तो लिया होता।
मेरी कमी ने तुझे भी रुला दिया होता,
मैं लौट आता तेरे पास एक लम्हे में ,
तेरे लबों ने मेरा नाम तो लिया होता।
कुछ लोग आँखों ही आँखों में बात कर जाते है ,
कुछ लोग बातों ही बातों में मुलाकात कर जाते है,
पर मुश्किल होता है उनको जवाब देना जो खामोशी में सवाल कर जाते है।
कुछ लोग बातों ही बातों में मुलाकात कर जाते है,
पर मुश्किल होता है उनको जवाब देना जो खामोशी में सवाल कर जाते है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
